केक काटकर धूमधाम से मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 47वां जन्म दिवस

केक काटकर धूमधाम से मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 47वां जन्म दिवस

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने 47 वां जन्मदिवस समारोह पूर्वक  केक काटकर धूमधाम से मनाया गया |




सपा  विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा, अखिलेश यादव समाज के हर वर्ग के नेता  

 Purvanchal News Print | सकलडीहा, चंदौली। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने 47वां जन्मदिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का आवाहन हुआ । अंत में केक कटा गया और एक दूसरे को खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी।


जन्मदिवस समारोह के मौके पर सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि आज जिस तरह से देश में लोकतंत्र को डराया और धमकाया जा रहा है, यह तो सीधे लोकतंत्र पर डाका है। 


भाजपा शासन सत्ता और धन बल के बूते लोकतंत्र को लूटने का काम कर रही है। जो समाजवादी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके पूर्व समाजवादियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन समारोह के रूप में मनाया। अंत में सपाईयों ने तानाशाही के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकल्प को दोहराया। 


इस मौके पर सपा नेता दशरथ यादव, रामविलास यादव, सत्यप्रकाश, राकेश, चंदन, मुन्ना चौहान, केशव राजभर, चन्द्रमा राजभर, प्रमोद यादव, सिंटू यादव, बाबूलाल यादव, अनिल चौहान, प्रभात यादव, मुन्नीलाल यादव, केदार यादव, अजीत यादव अदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ।