" हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और साथ ही जनता के बीच भी जाएंगे| पार्टी सदस्यता के साथ हर वर्ग के बीच पहुंचेंगे | लोकतंत्र बचाने के लिए सपा ही आगे आ रही है| हम लोगों से सहयोग मांगेंगे | "
![]() |
अखिलेश ने लखनऊ पार्टी मुख्यालय में की सदस्यता अभियान की शुरुआत. कहा-' कार्यकर्ता गांवों में जाकर जोड़ेंगे लोगों को ' |
👉 समाजवादी पार्टी का कल से चलेगा सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय लखनऊ से करेंगे शुरुआत
👉 केक काटकर धूमधाम से मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 47वां जन्म दिवस
संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सपा का सदस्यता अभियान अब लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उनकी बात करती है। इस सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी लेकर जनता के बीच रहेंगे। उनकी जिम्मेदारी होगी कि यह बात लोगों को जरूर बताएं कि लोकतंत्र की रक्षा बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग ही आगे आ रहे हैं। इसमें उनसे सहयोग मांगे और उन्हें साथ जोड़े।
अखिलेश ने आगे कहा ‘‘यह कोशिश होगी कि सपा गांवों में ज्यादा से ज्यादा लोंगों के घरों तक पहुंचे। उन्होंने खुद पार्टी सदस्यता की पर्ची कटवाई।
’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि कितने सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शहर, गांव और घर तक पहुंचने की कोशिश करेगी तथा सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।
' सदस्यता के बाद कार्यकारिणी का होगा गठन '
अखिलेश ने कहा," हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और साथ ही जनता के बीच भी जाएंगे। सदस्यता के जरिए हर वर्ग के बीच पहुंचेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए सपा आगे आ रही है। हम लोगों से सहयोग मांगेंगे। भाजपा से परेशान लोग हमारे साथ हैं। हम शहरों के साथ ही गांव तक पहुंचेंगे। सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।"
उन्होंने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों के हाल में हुए उपचुनाव में पार्टी की हार के बारे में पूछे जाने पर श्री यादव ने कहा कि उसकी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने यह जरूर कहा कि पार्टी नेताओं ने जीत का भरोसा दिया था, इसलिए वे प्रचार में नहीं गए।
आगे कहा कि ‘‘यह पार्टी सदस्यता अभियान चलाने जा रही है जो लगातार चलेगा।’’
☝ पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ |