विश्व जनसंख्या दिवस पर बीआरसी में आयोजित हुआ जागरूकता अभियान

विश्व जनसंख्या दिवस पर बीआरसी में आयोजित हुआ जागरूकता अभियान

ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) नियामताबाद के प्रांगण में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव के स्वागत के मौके पर बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया| 

बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जागरूकता अभियान चला

Purvanchal News Print |नियामताबाद, चन्दौली। आज विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई 2022 को ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) नियामताबाद के प्रांगण में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव के स्वागत के मौके पर बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया।


 इस अवसर पर शिक्षिका नीलम तिवारी द्वारा विश्व की बढ़ती जनसंख्या से होने वाले दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर रोक लगाने की जरूरत पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि अपने देश की जनसंख्या जो कि एक अरब 40 करोड़ से अधिक हो गई है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

 BEO  मनोज कुमार यादव किया गया सम्मानित 

इस अवसर पर BEO  मनोज कुमार यादव, अनीता मैम, उमेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, चरणजीत सिंह, आनंद मिश्रा, विनोद सिंह, विकास सिंह, धीरेंद्र सिंह, उदय प्रकाश ओझा, अशोक कुमार, इंदु श्रीवास्तव, वंदना बर्मा, अल्पिका,  कविता जायसवाल, माया राय, सोनी के अलावा अन्य शिक्षक शामिल रहे।

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट के सोशल मीडिया  ग्रुप से जुड़े :-

👉फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 ट्विटर- https://twitter.com/purvanchalprint

👉 इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉 टेलीग्राम : https://t.me/purvanchalnewspri