"Damini App" से चार घंटे पहले पाएं आपदा की सूचना: नागेंद्र कुमार

"Damini App" से चार घंटे पहले पाएं आपदा की सूचना: नागेंद्र कुमार

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ नोडल अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन समिति नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ''दामिनी एप''  से 4 घंटे पूर्व वज्रपात की सूचना मिल जाती है,गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है|

 Purvanchal News Print

 देवरिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ नोडल अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन समिति नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सीजन में वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में समय पूर्व वज्रपात की चेतावनी प्राप्त हो जाने से मानवीय क्षति को रोका जा सकता है। 

समय पूर्व चेतावनी प्राप्त करने में दामिनी एप एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। इसके माध्यम से 4 घंटे पूर्व वज्रपात की सूचना मिल जाती है, जिससे आकस्मिक मौसमी बदलाव होने की स्थिति में मानवीय क्षति को रोका जा सकता है।


एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी ने वज्रपात की पूर्व चेतावनी अलर्ट प्रेषित किए जाने हेतु ''दामिनी एप'' विकसित किया गया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं। दामिनी एप लगभग 20 किमी व क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग 04 घंटे पूर्व प्रेषित करता हैं जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सकेगा।


उन्होंने कहा कि वज्रपात की पूर्व चेतावनी अलर्ट को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए दामिनी एप को जनपद, तहसील, ग्राम ब्लाक स्तर के सम्बन्धित अधिकारियों, समस्त ग्राम प्रधानों, लेखपालों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा एप को डाउनलोड करें तथा आम जनमानस को भी डाउनलोड करने के लिये प्रेरित करें। जिससे वज्रपात की पूर्व चेतावनी और अलर्ट अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके तथा वज्रपात से होने वाली क्षतियों को कम किया जा सके।

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-

👉फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 ट्विटर- https://twitter.com/purvanchalprint

👉 इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉 टेलीग्राम : https://t.me/purvanchalnewsp