द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए ख़ुशी जाहिर की |
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे मुंह मीठा करा दी बधाई
धीना, चंदौली । द्रोपदी मूर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए ख़ुशी व्यक्त किय।
बरहनी ब्लाक मुख्यालय के समीप जुटे अनूसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र कन्नौजिया व पार्टी जनों द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया गया।पार्टी के निर्णय की सराहना की गई।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भगवती तिवारी ने कहा कि पार्टी की नीतियों का जितना भी बखान किया जाए कम है।
कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास मे विश्वास करती है। द्रोपदी मूर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन का निर्णय सराहनीय है।इस दौरान जमुना सिंह, बाबूवाल पासवान,सोहन राम,पंकज,नरेन्द्र, सुरेन्द्र, जसवंत,मराछू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-