Kaimur News : विकास पदाधिकारी को प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने सामूहिक रूप से दी विदाई

Kaimur News : विकास पदाधिकारी को प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने सामूहिक रूप से दी विदाई

 प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व बीपीआरओ के स्थानांतरण के अवसर पर सामूहिक रूप से विदाई समारोह आयोजित किया गया | 

सामूहिक रूप से विदाई समारोह आयोजित 

कुदरा, कैमूर। प्रखंड परिसर सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व बीपीआरओ के स्थानांतरण के अवसर पर, प्रखंड एवं अंचल कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से विदाई समारोह आयोजित किया गया। 


समारोह में समकक्ष अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार उपस्थित रहें, व उनके द्वारा उपस्थित सज्जनों को संबोधित करने के बाद, कहा गया कि लगभग 9 से 10 महीने हमें कुदरा अंचल अंतर्गत आए हुआ, इस अंतराल में हमने यह पाया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्य सराहनीय है। उनके द्वारा बीपीआरओ रंजीत कुमार के कार्यों का भी प्रशंसा किया गया। 


प्रखंड व पंचायत के नेतृत्व कर्ताओं द्वारा उपस्थित सज्जनों के संबोधन के उपरांत, प्रखंड विकास पदाधिकारी व बीपीआरओ रंजीत कुमार के कार्यों का सराहना किया गया। पंचायत सचिव पूजा कुमारी की भी कार्यों का सराहना किया गया।

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा यह कहां गया, कि कुदरा प्रखंड वासियों के द्वारा हमें बहुत ही स्नेह और प्यार मिला, और इस प्रखंड और प्रखंड वासियों द्वारा हमें भरपूर सहयोग मिला। जिससे कि हमें भी कार्यों में खुशी प्राप्त हुआ। विदा हो रहे पदाधिकारियों को उपस्थित तमाम सज्जनों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत कर अंगवस्त्र के साथ ही अन्य भेंट प्रदान किया गया। 


उक्त अवसर पर चकबंदी पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखंड नाजीर अमरेंद्र कुमार, अंचल नाजिर चंदन कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुरेंद्र राम, प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र राम, डेरवा पंचायत के मुखिया शिवम सिंह, नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू जी, पंच पोखरी पंचायत के मुखिया अभिमन्यु सिंह उर्फ बाढू़ जी, चिलबिली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जुगुल पासवान, बहेरा पंचायत के मुखिया विनोद सिंह यादव, सकरी पंचायत के मुखिया धनजीत चौधरी, खरहना पंचायत के मुखिया अशोक चौरसिया, घटांव पंचायत के मुखिया श्री भगवान पासवान इत्यादि जनप्रतिनिधियों के साथ ही समस्त प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित रहें।


रिपोर्ट: कुमार चन्द्र भूषण तिवारी