Kudra: इस्लामिक त्यौहार बकरीद को लेकर थाना परिसर में हुयी शांति समिति की बैठक

Kudra: इस्लामिक त्यौहार बकरीद को लेकर थाना परिसर में हुयी शांति समिति की बैठक

बैठक में यह समस्या बताया गया कि, हमारे गांव में हमारे ही समुदाय के द्वारा पूर्व में मस्जिद में नमाज अदा करने से हमें रोका गया था | 

थाना परिसर में हुयी शांति समिति की बैठक, Photo- PNP

👉पुलिस निरीक्षक के आदेशानुसार करमा ग्रामवासी दो पक्षों से लिया गया शांति हेतु शपथ पत्र

Purvanchal News Print | कुदरा , कैमूर। इस्लामिक त्यौहार बकरीद को लेकर थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक राम, पुलिस निरीक्षक इनतेखान अहमद व थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार की संयुक्त बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति का बैठक की गयी। 

शांति समिति की बैठक में पदाधिकारियों द्वारा आग्रह किया गया

शांति समिति की बैठक में पदाधिकारियों द्वारा आग्रह किया गया, कि त्योहार शांति सौहार्द का प्रतीक है, आप सभी शांति पूर्वक त्यौहार संपन्न करें। करमा ग्राम वासी मुहम्मद सुबहान द्वारा, बैठक में यह समस्या बताया गया कि, हमारे गांव में हमारे ही समुदाय के द्वारा पूर्व में मस्जिद में नमाज अदा करने से हमें रोका गया था, और इस बार भी उन्हें लोगों के द्वारा मना किया जा रहा है।

Click Read:

 👉 भूमि अतिक्रमण करके बनाए गए मकान को अतिक्रमण कारी खुद कर रहे थे ध्वस्त

👉 गैरकानूनी रुप से चल रहे संजय हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर हुआ सील, झोलाछाप डॉक्टर फरार

 उनके द्वारा कहा गया कि मंजूर अंसारी के लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है, कि जो पैसा नहीं देगा उसे मस्जिद में नहीं जाने देंगे, व नमाज अदा नहीं करने देंगे। द्वितीय पक्ष मंजूर अंसारी का कहना है, कि मस्जिद में हाफिज रखे गए हैं जिनको की 5000 रुपये महीने का दिया जाता है, यह लोग नहीं देते हैं। जबकि प्रथम पक्ष मुहम्मद सुबहान का कहना है, कि मैंने 4000 रुपये महीने में हाफिज रखा था तो यह लोग भी पैसा नहीं दे रहे थे। दोनों पक्षों के पक्ष सुनने के बाद, पदाधिकारियों द्वारा आपसी सहमति बनाते हुए, त्योहार मनाने का निर्देश दिया गया। सहमति न बनने की स्थिति में, एक पक्ष 7:00 बजे नमाज अदा करेगा तो दूसरा पक्ष 8:30 बजे नमाज अदा करेगा। 

शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बरकरार रखने हेतु, पुलिस निरीक्षक के आदेशानुसार दोनों पक्षों से शांति हेतु शपथ पत्र लिया गया। उक्त अवसर पर एसआई मुहम्मद शेरशाह, एस आई सचिन कुमार,ए एस आई सत्यनारायण उरांव, पचपोखरी पंचायत के मुखिया अभिमन्यु सिंह, बहेरा पंचायत के मुखिया विनोद सिंह यादव, सकरी पंचायत के मुखिया धनजीत चौधरी, देवराढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव, जहानाबाद पैक्स अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, बहेरा ग्रामवासी रामेश्वर चौबे के साथ ही अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्ट : कुमार चन्द्र भूषण तिवारी

 पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ

 पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ|

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट  के सोशल मिडिया से जुड़े :-

👉फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 ट्विटर- https://twitter.com/purvanchalprint

👉 इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉 टेलीग्राम : https://t.me/purvanchalnewsprint