BJP अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का शुक्रवार सुबह संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें किडनी में इंफेक्शन थी |
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का शुक्रवार सुबह संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें किडनी में इंफेक्शन थी।
उन्हें चार दिन पूर्व इलाज के लिए एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इसके पहले उन्हें लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उन्हें देखने के लिए गए हुए थे।
चिकित्सकों के मुताबिक उन्हें हार्ट संबंधित समस्या थी। हीमोग्लोबिन का स्तर भी एकदम कम हो गया था। बताया कि काफी प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शेष नारायण मिश्रा पूर्वांचल के गोंडा जिले के रहने वाले थे।
उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। शेष नारायण मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, द्वय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram .