तिरंगे की शान को बरकरार रखने के लिए तमाम किस्म की कसमें दिलाई जा रही हैं, लेकिन सकलडीहा तहसील के इस गांव में तिरंगे को पैरों तले रौंदने के लिए छोड़ दिया गया है |
👉ग्राम प्रधान ने स्वीकारी गलती, बीडीओ भी नाराज
चहनियां ,चंदौली । भारत अमृत महोत्सव मना रहा है। तिरंगे की शान को बरकरार रखने के लिए तमाम किस्म की कसमें दिलाई जा रही हैं, लेकिन सकलडीहा तहसील के इस गांव में तिरंगे को पैरों तले रौंदने के लिए छोड़ दिया गया है। आज ग्राम प्रधान ने बताया कि जल्द ही उसे मिटा दिया जायेगा।
खबर है कि विकास खंड चहनिया के खड़ेहरा ग्राम सभा में अमृत सरोवर बनाया गया और 15 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से रंगरोगन किया गया। सरोवर की सीढ़ियों को तिरंगे का रूप दिया गया है। मौजूदा स्थिति यह है कि अब ऊपर से नीचे उतरते समय हरा रंग ,बीच में सफेद रंग, सबसे निचली सीढ़ी पर केसरिया और बीच में काले पेंट से चक्र बना हुआ है।
लोगों की मानें तो यहां के समझदार प्रधान ने यह नहीं सोचा कि यह सार्वजनिक स्थल है और इस तालाब में सभी लोग स्नान करने आएंगे जाएंगे। सच तो यह है कि अब इस तिरंगे का पल-पल अपमान हो रहा है। यह तिरंगा कपड़े का होता तो हटा लिया जाता। लेकिन देश की शान को प्रतीक रूप में सीढ़ियों पर बनें तितंगे को पैरों तले रौदने लिए छोड़ दिया गया है।
इस बाबत बीडीओ चहनियां को अवगत कराया गया तो उन्होंने बताया कि हमें पता चला तो दुःख हुआ ? लोगों का कहना जब ग्राम प्रधान द्वारा राष्ट्र के तिरंगे के साथ अपमान होते देखा जा रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह एक बड़ा सवाल बन गया है? कहीं इसकी अनदेखी अधिकारियों को भी महंगा न पड़ जाए। आज मीडिया से बातचीत में ग्राम प्रधान दिन बंधु राय ने कहा की गलती हुयी है, उसे जल्द ही मिटा दिया जायेगा।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीति , हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक ? , भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.