Cinema News | पूर्वांचल में बनी फिल्म 'अर्जुन का फैसला ' जल्द दिखेगा सिनेमाघरों में

Cinema News | पूर्वांचल में बनी फिल्म 'अर्जुन का फैसला ' जल्द दिखेगा सिनेमाघरों में

पूर्वांचल के आजमगढ़ में फिल्माए गए हिंदी व भोजपुरी मिक्स फिल्म 'अर्जुन का फैसला' इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है |

आजमगढ़ में फिल्माए गए हिंदी व भोजपुरी मिक्स फिल्म 'अर्जुन का फैसला' 

लखनऊ। पूर्वांचल के आजमगढ़ में फिल्माए गए हिंदी व भोजपुरी मिक्स फिल्म 'अर्जुन का फैसला' इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। इस फिल्म में सिने जगत के बड़े कलाकारों के साथ यूपी के नवोदित कलाकारों को भी मौका दिया गया है।


मां रामावती आर फ़िल्म प्रोडक्शन व फिल्म पीडीआर फिल्म के बैनर तले 90% से अधिक बनकर तैयार हो चुकी है। इस फिल्म में सिने जगत के बड़े कलाकारों के साथ यूपी के नवोदित कलाकारों को भी मौका दिया गया है। 

 पूर्वांचल में बनी फिल्म "अर्जुन का फैसला" जल्द दिखेगा सिनेमाघरों में

इस फिल्म में 'गंगा किनारे मोरा गांव' व 'बैरी कंगना' फिल्म में काम कर चुके कुणाल सिंह भी हैं। इस फिल्म में नायक की भूमिका में संजीव मिश्रा व नायिका की भूमिका में तनुश्री चटर्जी हैं। अन्य रोल में राज सिंह राजपूत, आंचल पांडे मिस नैनीताल भी हैं। इसके अलावा चर्चित अभिनेता बृजेश तिवारी, उमेश सिंह आदि बड़े फिल्म फेम के कलाकार हैं। प्रदीप मित्रा, मनीष सिंह  अनीता मिश्रा ने भी  फिल्म में रोल निभाया है |

सिने फोटोग्राफर स्व.हीरालाल, प्रोड्यूसर राहुल तिवारी, प्रियंका सिंह के बीच में सिने अभिनेता कुणाल सिंह, डायरेक्टर-आरके मौर्य. 
                                          
यह फिल्म गांव से जुड़ी हुई एक सामाजिक कहानी पर आधारित है। इसका नायक गरीबों के सम्मान और रोटी दिलाने के लिए अंत समय तक संघर्ष करता है, फिर उसका फैसला "अर्जुन का फैसला" कहलाता है।  


अर्जुन के रोल में संजय मिश्रा हैं। इस फिल्म के निर्माण की शुरुआत बहुत पहले शुरू हुई, लेकिन कोविड-19 की वजह से लेट हो गई। फिल्म के डायरेक्टर आर. के. मौर्य हैं। इन्होंने ही कहानी व डायलॉग भी लिखा है। इसमें कुछ उनका गीत भी है, वैसे इस गीत-संगीत एस कुमार के हैं। मारधाड़ दिनेश यादव के है। आर्ट डाइरेक्टर रामबाबू ठाकुर, सिने फोटोग्राफी स्व. हीरा लाल  की हैं|  इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है राहुल तिवारी और प्रियंका सिंह ने।


👉 पूर्वांचल हिंदी समाचार, Breaking News हिंदी में पहले पढ़ें | Purvanchal News Print । सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात, पढ़े समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram .