तिरंगा यात्रा आंदोलन अभियान को लेकर सीआरपीएफ की महिला जवानों में काफी उत्साह

तिरंगा यात्रा आंदोलन अभियान को लेकर सीआरपीएफ की महिला जवानों में काफी उत्साह

 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में तिरंगा यात्रा को लेकर जन जागरूकता शुरू हो गया है| सीआरपीएफ की महिला सैनिकों में काफी उत्साह देखा गया | 


वाराणासी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित  शाह के आवाहन पर  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में तिरंगा यात्रा को लेकर जन जागरूकता शुरू हो गया है। लखनऊ सीआरपीएफ की 233 वीं बटालियन की महिला सैनिकों में काफी उत्साह देखा गया। 

सीआरपीएफ की महिला सिपाहियों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा आंदोलन अभियान को सफल बनाने के लिए एक साथ ग्रुप में एक तस्वीर के जरिए जन-जन को इस यात्रा में शामिल होने का संदेश दिया है। 

 


महिला जवान कहती हैं कि हर घर तिरंगा अभियान ने गति पकड़ लिया है। लोग स्वेच्छा से भारी उत्साह के साथ अपने इमारतों पर झंडे लगा रहे हैं। लोंगों के हाथों में तिरंगा झंडा देखा जा रहा है। 


भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभक्ति की भावना को जागृत करना है और साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी काम हो रहा है।अर्द्ध सैनिक बल के सभी जवानों, उच्चाधिकारियों में तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। वे 'राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा' को लेकर गर्वान्वित हैं। अपनी ड्यूटी के साथ ही अपने भीतर राष्ट्र भक्तिके साथ तिरंगा यात्रा आंदोलन के अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं।


👉 पूर्वांचल हिंदी समाचार, Breaking News हिंदी में पहले पढ़ें | Purvanchal News Print । सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात, पढ़े समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram .