जिलें में 76 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया। जगह-जगह हाथ में तिरंगा लेकर बच्चे, युवाओं, महिलाएं , बुजुर्ग लोगों की टोलियां झंडोत्तोलन किया और तिरंगा यात्रायें निकाली|
चंदौली। देश की आजादी के अमृत महोत्सवको लेकर लोग उत्साहित दिखे । जिलें में आज 76 वां स्वतंत्रता दिवस के हर्षोल्लास धूमधाम से मनाया। हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों, युवाओं, महिलाएं, बुजुर्ग लोगों की टोलियां जगह-जगह झंडोत्तोलन किया और तिरंगा यात्रायें निकाली गयी।
गांव से लेकर शहर तक तिरंगा यात्राओं की धूम देखी गयी। ग्राम प्रधानों,स्कूली बच्चे, सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक सभी संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति दर्शायी। चौक-चौराहे पर तिरंगा रंग की पट्टी लगाई गई एवं तिरंगी बिजली की झालरों से चौराहे को सजाया भी गया। स्कूलों में प्रभात फेरी किया गया और झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किये गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आजादी के गाथाएं गयीं गयी।
कुर्मी क्षत्रिय सभा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष चंद्रजीत उर्फ सोनू पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा बरठी गांव से शुरू हुयी,जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग किया। हाथ में झंडे लेकर चल रहे लोगों के द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, पंद्रह अगस्त जिंदाबाद ,इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligra