पूर्वांचल राज्य जनआन्दोलन पार्टी के वीरांगनाओं की तिरंगा यात्रा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ लहुराबीर आजाद पार्क तक निकाली गयी | सैकड़ों महिलाएं तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं |
वाराणसी। देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर्वांचल राज्य जनआन्दोलन पार्टी के वीरांगनाओं की तिरंगा यात्रा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मलदहिया चौराहे से शुरू हुयी जो लहुराबीर आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व आरती के साथ संम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाएं तिरंगा यात्रा में शामिल हुयी।
इस भव्य तिरंगा यात्रा में भारत माता की मनोरम झांकी ने सबका मन मोह लिया। झांकी के रूप में भारत माता की भूमिका श्रीमती कंचन मिश्र ने निभाई।
Click Read : Basti News: विकास प्राधिकरण द्वारा लाये गये बस्ती महायोजना 2031 से मिलेगा भ्रष्टाचार को बढ़ावा
तिरंगा यात्रा की आयोजक PRJ पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय महासचिव वन्दना रघुवंशी ने बताया कि हमने पूर्व में अनेक तिरंगा यात्रा निकाली है,लेकिन पूर्वांचल राज्य जनान्दोलन पार्टी गठन उपरांत हमारी यह प्रथम तिरंगा यात्रा और आजादी का अमृत महोत्सव एक साथ मनाते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ।
यात्रा में पीआरजेपी के मुख्य राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय 'विजेता, अनुष्का सिंह, उषा अग्रवाल,रश्मि जायसवाल, शाम्भवी सिंह,यशवर्धन सिंह,आकाश जायसवाल सहित सैकड़ों महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram .