तिरंगा यात्रा : प्राइमरी विद्यालय लेहरा के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

तिरंगा यात्रा : प्राइमरी विद्यालय लेहरा के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

प्राथमिक विद्यालय लेहरा के बच्चों ने "हर घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा हो" नारे के साथ बच्चों ने प्रभात फेरी की | वे हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए देश भक्ति के गीत गा रहे थे, उनके वन्देमातरम मातरम, भारत माता की जय के नारों से इलाका गूंज उठा था |  

प्राथमिक विद्यालय लेहरा के बच्चों ने  तिरंगा यात्रा निकाली

 By : Purvanchal News Print | अवधेश कुमार यादव 

सकलडीहा, चंदौली। जनपद के विकास खंड सकलडीहा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लेहरा के बच्चों ने हर घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा हो नारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। 


आज सुबह बच्चों ने प्रभात फेरी की। वे हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए देश भक्ति के गीत गा रहे थे, उनके वन्देमातरम मातरम, भारत माता की जय के नारों से इलाका गूंज उठा था।  

इस दौरान उनके अंदर उनके देश प्रेम का जज्बा साफ दिख रहा था। यह इंग्लिश मीडियम का विद्यालय होने की वजह से यहां पढ़ने वाले बच्चों में नया जोश नई उमंग था। बच्चों में शब्दों को समझाने और समझने की समझदारी इस मॉडर्न विद्यालय के बच्चों में नजर आई । 

आज  सुबह प्रभात फेरी के समय बच्चों में देश प्रेम के प्रति निष्ठा स्पष्ट दिखाई दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे ।