कम्पोजिट विद्यालय दुलहीपुर में एस.एम.सी.अध्यक्ष पीर मुहम्मद व अभिभावकों की उपस्थित में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया और बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली |
दुलहीपुर ,चंदौली। कम्पोजिट विद्यालय दुलहीपुर में एस.एम.सी.अध्यक्ष पीर मुहम्मद व अभिभावकों की उपस्थित में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया और बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली ।
कार्यक्रम में इ. प्र. अ. सैय्यद मोहम्मद क़मर ने झंडा फहराया और उसके बाद राष्ट्र गान औऱ झंडा गान हुआ। तिरंगा यात्रा में बच्चे भारत माता की जय, वन्देमातरम, इंकलाब जिन्दाबाद आदि देश भक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर सभी अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा शिक्षकों व ग्रामवासियों के साथ ग्राम प्रधान आनंद गुप्ता, पूर्व प्रधान जलालुद्दीन अंसारी, विनोद प्रधान, मंहगू प्रसाद, पुलिस जवान और अन्य गणमान्य लोगों के साथ निकाली गयी है। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय के एक कर्मी ने हरी झण्डी दिखकर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
इस मौके पर स.अ.शशि कुमारी, पूनम सिंह, विभा सिन्हा, नयन ज्योति सिंह, शिप्रा मिश्रा, सोनी सिंह, अंजू देवी, शिवानी जायसवाल, श्रेया, शिखा गौड़, प्रगया पांडे, अनुदेशक शशि गुप्ता, ममता गुप्ता, शिक्षा मित्र आशा कुमारी, अशोक कुमार, सभी रसोइया थीं।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram .