चंदौली के राजनाथ सिंह का भाजपा की केन्द्रीय राजनीति में दबदबा कायम

चंदौली के राजनाथ सिंह का भाजपा की केन्द्रीय राजनीति में दबदबा कायम

चंदौली के मूल निवासी और लखनऊ के सांसद व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भाजपा की केन्द्रीय राजनीति में दबदबा आज भी कायम है | 

लखनऊ के सांसद व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

👉भाजपा की जारी की गयी केन्द्रीय संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय चुनाव समिति के नामों में उनका नाम शामिल


लखनऊ। चंदौली के मूल निवासी लखनऊ के सांसद व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भाजपा की केन्द्रीय राजनीति में दबदबा आज भी कायम है। बुधवार को भाजपा की और से जारी की गयी केन्द्रीय संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय चुनाव समिति के नामों में उनका नाम शामिल है।

वैसे बता दें कि राजनाथ सिंह इन दोनों समितियों में पहले से भी सदस्य हैं। लेकिन, जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का नाम इन दोनों समितियों से बाहर हो गया है वहीं इनका नाम अभी भी है।

भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के इन समितियों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम दुबारा कमेटी में रखकर उनको तवज्जो देने का काम किया है। अभी तक उत्तर प्रदेश से राजनाथ के अलावा किसी और नेता का नाम इन कमेटियों में शामिल नहीं किया गया है। समझा जाता है कि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व ने उनकी वरिष्ठता को देखकर लिया है। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति की उनको अच्छी समझ है। यह साबित हो कि भाजपा उनके अनुभव का लाभ लोकसभा चुनाव 2024 में उठाना चाहती है।

राजनाथ सिंह को भाजपा की केन्द्रीय संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय चुनाव समिति का सदस्य नामित किये जाने पर लखनऊ के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। लखनऊ के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने राजनाथ सिंह को ढेरों शुभकामनाएं दी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा नेकहते हैं कि राजनाथ सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पहले भी वह इन दोनों कमेटियों के सदस्य रहे हैं और नवीन कमेटी में भी उनकी वरिष्ठता को देखते हुए पार्टी ने महत्व दिया है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligra.