विडम्बना है कि 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी देववंशी पटवा समाज को सामाजिक पहचान तक नहीं मिल पाया | जब तक एकजुटता के साथ संघर्ष होगा, तभी सम्मान और अधिकार मिलना संभव है |
वाराणसी / चंदौली। स्वतंत्रता के 76 वें वर्षगांठ पर भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। लेकिन विडम्बना है कि 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी देववंशी पटवा समाज को सामाजिक पहचान तक नही मिल पाया। जब तक एकजुटता के साथ संघर्ष नही होगा सम्मान और अधिकार मिलना संभव नही है। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि राजकुमार देववंशी राष्ट्रीय महामंत्री देववंशी पटवा समाज ने सम्बोधित करते हुए कही।
इस मौके पर संगठन के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादूर पटवा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संगठन का विस्तार किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार देववंशी ने कहा कि शिक्षा व व्यवसाय के साथ राजनीतिक पहचान जरूरी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि देववंशी पटवा समाज सबका हित सबका सम्मान चाहता है। जरूरत है सभी लोग बगैर मनभेद और मतभेद किये समाज की उत्थान के बारे में सोचे। कार्यक्रम की शुरूआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंग बहादूर पटवा के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए सामाजिक और राजनीतिक पहचान का संकल्प दोहराया।
इसके पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर के सिंह देववंशी ने चंदौली विनोद पटवा, बलिया शिव जी पटवा और गाजीपुर के खटाई लाल पटवा को जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए सम्मानित किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद देववंशी के आवाहन पर महानगर अध्यक्ष प्रमोद देववंशी,महामंत्री विरेन्द्र देववंशी ने सभी अतिथियों को मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्वांचल प्रभारी विजय बहादूर पटवा,संरक्षक सुरेश पटवा, ईश्वर दयाल पटवा, डा. योगेन्द्र पटवा, विक्रम देववंशी, कपिल मुनी देववंशी, प्रतीक देववंशी, आनंदी पटवा, पुरूषोत्तम पटवा, प्रदीप पटवा, सूरज पटवा, नयन देववंशी, सूखादेवी, आकाश देववंशी, उमा देववंशी,ओमप्रकाश देववंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligra.