उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जिले में हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया है। कहा-पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाए |
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जिले में हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को यह निर्देश दिए है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाए।
अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मुख्यमंत्री ने 'ट्वीटर' पर लिखा कि चित्रकूट की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बता दें कि , चित्रकूट के मानिकपुर विकास खण्ड के गांव मऊ गुरदरी में मिट्टी की दीवार गिरने से भाई-बहन की हुई मौत हो गई। ग्राम प्रधान रामनाथ ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 05 बजे कविता (21) अपने भाई रामचन्द्र के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी।
वह शादीशुदा और रक्षाबंधन के त्योहार पर मायके आयी हुई थी। इसी दौरान घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गयी। कविता गर्भवती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार राजेश कुमार यादव ने मौके का किया मुआयना कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कही है।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीति , हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक ? , भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.