युगदृष्टा थे राजीव गांधी, उनकी जयंती पर ब्लाॅक मुख्यालयों तक होंगे कार्यक्रम : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

युगदृष्टा थे राजीव गांधी, उनकी जयंती पर ब्लाॅक मुख्यालयों तक होंगे कार्यक्रम : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

युगद्रष्टा राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को कांग्रेस हर जिला मुख्यालय, ब्लाॅक मुख्यालय पर मनाएगी | इसके साथ ही लखनऊ के अधिकांश चौराहों को सजाया जाएगा |

कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता

लखनऊ । राजीव गांधी युगदृष्टा थे। वे भारत के भविष्य को जानते थे। आज कंप्यूटर व मोबाइल राजीव गांधी की ही देन है, जिसके सहारे आज कुछ लोग दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। 


युगद्रष्टा राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को कांग्रेस हर जिला मुख्यालय, ब्लाॅक मुख्यालय पर मनाएगी। इसके साथ ही लखनऊ के अधिकांश चौराहों को सजाया जाएगा। ये बातें उप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कही। वे कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दून स्कूल में पढ़ रहे थे, तभी उनके मन में उस जैसा विद्यालय गरीबों के लिए भी खोलने का विचार आया। वे जानते थे कि भारत में गांवों की प्रतिभाएं बेहतर शिक्षा के अभाव में दबकर रह जाती हैं। प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने नवोदय विद्यालय खोलवाया, जो आज भी बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है।


नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दल-बदल कानून लाकर उन्होंने राजनीति में पनप रहे भ्रष्टाचार को रोकने का काम किया। पंचायती राज में महिलाओं को पचास प्रतिशत भागीदारी देने के लिए सदा राजीव गांधी याद किए जाएंगे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उनकी जयंती के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर शाम को मुशायरा व कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीति , हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक ? , भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligra.