पटना जंक्शन से चलने वाली EMU द्वय ट्रेनों के लेट लतीफी से यात्रियों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है |
Image Source : Google |
धीना, चंदौली | पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल अंतर्गत पटना जंक्शन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन एक्सप्रेश मेमू एवं पटना जंक्शन से वाराणसी जंक्शन तक चलने वाली द्वय ट्रेनों के लेट लतिफी से यात्रियों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है |
ये दोनों ट्रेने समय से अपने गंतब्य को पहुंच गयी लेकिन इनके रवाना होने के समय से देरी से छूटने पर यात्रियों की फजीहत हो रही है | पंडित दीन दयाल जंक्शन से यह ट्रेन संख्या13210डाउन अपने निर्धारित समय 3/40के बजाय एक घंटे विलम्ब से चली |
वहीं वाराणसी जंक्शन से पटना जंक्शन जाने वाली गाड़ी संख्या 03289 अपने निर्धारित समय 3बजे के बजाय 3/40में चली | इस लेट लतिफी से मंगलवार को धीना स्टेशन से पटना के तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ी, क्योंकि सुबह 8/50के बाद आठ घंटे के अंतराल पर यह ट्रेने दोनों देर से चलाई जा रही हैं |
इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक पूर्व|त्तर रेलवे वाराणसी जंक्शन, मंडल रेल प्रबंधक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे का ध्यान इस ओर अक्रिस्ट कराकर निर्धारित समय से चलाने की मांग की है |
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram .