आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

तहसील प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में सकलडीहा काउंसलिंग बार के सदस्यों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया | 

सकलडीहा काउंसलिंग बार के सदस्यों ने निकली तिरंगा यात्रा 

सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा तहसील प्रांगण में गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में सकलडीहा काउंसलिंग बार के सदस्यों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया और लोगों को आजादी के 75 वी वर्षगांठ की शुभकामनाएं भी दी गई। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सकलडीहा तहसील प्रांगण में अजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें सकलडीहा तहसील अंतर्गत कार्य करने वाले वकील व सहायक कर्मचारी भारी मात्रा में उपस्थित थे वही सरकार द्वारा आदेशित हर घर तिरंगा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां सभी अधिवक्ताओं ने अपने हाथों में देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर तहसील प्रांगण के साथ रोड पर भी भ्रमण किया और लोगों को इस आजादी के महापर्व में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की। 

👉 आजादी के अमृत महोत्सव : हर घर तिरंगा के तहत गांव-गांव, गली-गली लहराया राष्ट्रीय ध्वज


वहीं एडवोकेट अजय कुमार सिंह ने कहा कि अगर हम सभी के पूर्वज उस समय इतनी लड़ाइयां नहीं लड़ते तो आज हम लोगों को इस खुली हवा में सांस लेने का सौभाग्य भी प्राप्त नहीं होता।  जहां आजादी के लिए हमारे देश के लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी और अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराया था इसी कारण आज हम सभी लोग एकत्रित होकर आजादी का महापर्व मना रहे हैं।


 Report- Awadhesh Kumar Yadav 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram .