Chandauli News | सीएम ने हवाई सर्वेक्षण से लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा, 24 घंटे पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश

Chandauli News | सीएम ने हवाई सर्वेक्षण से लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा, 24 घंटे पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश

CM योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया | 50 से अधिक पीड़ित परिवारों को मौके पर राहत सामग्री वितरित की गयी | 

👉जनप्रतिनिधियों व बीजेपी नेताओं सहित डीएम ने बाढ़ से प्रभावित 50 से अधिक परिवारों को मौके पर राहत सामग्री वितरित 

👉चिन्हित परिवारों को घर-घर जाकर राहत सामग्री का वितरण करेंगे तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी 

By : Purvanchal News |  चहनियां , चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को जनपद में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री का वितरण भी किया गया। डीएम ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हवाई सर्वेक्षण करके यहां बाढ़ की स्थित से अवगत हुए और साथ ही 24 घंटे पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री बाँटने के निर्देश दिए। मौसम खराब होने की वजह से यहां का दौरा रद्द करना पड़ा।  
पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री का वितरण भी किया गया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा गंगा नदी में बाढ़ के जद में आने वाले बाढ़ पीड़ित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया गया । डीएम संजीव सिंह ने बताया कि मौसम ख़राब होने की वजह से आज का चंदौली दौरा रद्द कर देना पड़ा। मुख्यमंत्री जी ने गंगा नदी में बाढ़ के जद में आने वाले चंदौली के गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों के मदद करने के निर्देश दिए। पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने के साथ पशु पालकों सहित सभी पीड़ितों की हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

वहीं, बाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ के प्रांगण में बाढ़ के चपेट में आये पीड़ितों को 10 किग्रा चावल, आटा, दाल, आलू, तेल, नमक, मसाला आदि का वितरण  किया गया। राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, विधायक चकिया कैलाश खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूर्यमुनी तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता व डीएम संजीव सिंह के साथ अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। 
जनप्रतिनिधियों व बीजेपी नेताओं के द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों में कौशल्या, रामेश्वर, केवला, मुसाफिर, त्रिपुरारी सहित 50 लोगों को मौके पर राहत सामग्री वितरित किया गया। साथ ही चिन्हित परिवारों को घर-घर जाकर राहत सामग्री का वितरण तहसील व ब्लाक स्तर से अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। 

 कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक आईजी वाराणसी मंडल वाराणसी, पुलिस अधीक्षक  अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सकलडीहा, पीडीडीयू नगर एवं चंदौली सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपनिदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारीग एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram.