सकलडीहा पुलिस ने 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सकलडीहा पुलिस ने 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सकलडीहा पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान में आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| 

आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sakaldiha News स्थानीय कोतवाली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान में आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

जिनमें सबसे अधिक चार वारंटी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रहने वाले हैं, जबकि दो बिशनपुरा कला और एक वारंटी सकलडीहा कस्बा का निवासी है। इन सभी वारंटी के खिलाफ मारपीट से लेकर लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम जैसे अपराध पंजीकृत हैं। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 


यह अभियान सकलडीहा थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया। जिनमें  डेढावल चौकी प्रभारीउपनिरीक्षक भैरव नाथ यादव, उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद, सिपाही मानवेंद्र सिंह, विजय कुमार पाठक, निहाल, श्रीराम प्रसाद, रवि प्रकाश तिवारी आदि शामिल रहे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram.