Chandauli News | नरवन के टेल तक नहर में पानी न आने से किसान चिंतित, सुख रहे रोपे गये धान

Chandauli News | नरवन के टेल तक नहर में पानी न आने से किसान चिंतित, सुख रहे रोपे गये धान

बरहनी अंतर्गत परगना नरवन क्षेत्र में स्थित अमड़ा नहर, धीना रजवाहा में टेल तक आज भी नहर में पानी न पहुंचने से खेत में दरार पड़ने से रोपी गयी धान की फ़सल सूखने के कगार पर पहुंच गयी है, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गयी है | 

किससे करें गुहार ? रोपे गये धान की खेत निहारते किसान रतन सिंह 

By: दिवाकर राय  / Purvanchal News Print

 चंदौली | जिले के विकास खंड बरहनी अंतर्गत परगना नरवन क्षेत्र में स्थित अमड़ा नहर, धीना रजवाहा में टेल तक आज भी नहर में पानी न पहुंचने से खेत में दरार पड़ने से रोपी गयी धान की फ़सल सूखने के कगार पर पहुंच गयी है, जिसको लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गयी ह।  जिससे किसान वर्षा न होने से काफ़ी चिंतित हैं |

                                   खेती पर सूखे की काली साया मंडराने लगी 


शासन-प्रशासन का फरमान है कि नहरों को पूरी क्षमता से चलाकर नरवन क्षेत्र की नहरों में टेल तक पानी पहुंचाकर किसानों को धान की फ़सल लगाने में दिक्क़त न होने पाए | परन्तु, इस नरवन क्षेत्र के अमड़ा नहर और धीना रजवाहा में आज तक टेल तक पानी नहीं पहुंच सका |धान की खेती पर सूखे की काली साया मंडराने लगी है। 


धान की रोपाई का सीजन समय समाप्ति की ओर है। पानी की कमी से रोपाई नहीं हो पायी , जिससे खेत खाली पड़े हुए हैं , जो कुछ येन केन प्रकारेण निजी संसाधन कुछ वर्षा से रोपे गये हैं। उन खेतोँ में दराररें पड़ गयी हैं और वह सूखने के कगार पर हैं |

                             किसानों ने DM का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया


किसान विश्वनाथ सिंह, रतन कुमार सिंह का कहना है कि नरवन परगना के टेल धीना रजवाहा अमड़ा मेन कैनाल के खेती के कमोवेश यही स्थिति है | किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर अविलम्ब टेल तक नहर अमड़ा, धीना रजवाहा में पानी पहुंचने की मांग की है |


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligra.