Chandauli News : जम्मू GRP ने धीना पुलिस को दी सूचना , 21 साल बाद लौटेगा जय प्रकाश जायसवाल

Chandauli News : जम्मू GRP ने धीना पुलिस को दी सूचना , 21 साल बाद लौटेगा जय प्रकाश जायसवाल

 कमालपुर क़स्बा निवासी मुरली जायसवाल का पुत्र जय प्रकाश जायसवाल जो दिमागी हालत ठीक न होने के कारण तक़रीबन 21वर्ष पूर्व अचानक गायब हो गए थे |

फोटो -जय प्रकाश जायसवाल

👉ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल 5 सितंबर को लेने जायेंगे जम्मू 

By - दिवाकर राय/  Dheena News जिले के धीना थाना अंतर्गत स्थित कमालपुर क़स्बा निवासी मुरली जायसवाल का पुत्र जय प्रकाश जायसवाल जो दिमागी हालत ठीक न होने के कारण तक़रीबन 21वर्ष पूर्व अचानक गायब हो गए थे। उनके परिजनों ने काफ़ी ढूंढा, पर कहीं पता नहीं चला। थक हार कर मृत मान कर ढूंढना बन्द कर दिया था। इसी बीच जम्मू जीआरपी से धीना थाने पर जय प्रकाश जायसवाल के बारे में जानकारी दी गई। 

तीन चार जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार

इस बाबत जीआरपी प्रभारी जम्मू रोहित सिंह देव ने बताया कि आज से क़रीब 21 साल पूर्व जीआरपी पुलिस ने जय प्रकाश जायसवाल को तीन चार जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे जेल भेज दिया गया। कई बार डेट पड़ी परन्तु जमानतदार न होने के कारण जमानत न हो सकी। जितनी सजा होनी चाहिए उससे कहीं अधिक जय प्रकाश जायसवाल द्वारा जेल में बिताया जा चुका है। जैसे ही कोई लेने आता है प्रक्रिया पूरी कर रिहा कर दिया जाएगा।

जैसे ही जम्मू जीआरपी से धीना थाने पर जय प्रकाश जायसवाल के बारे में जानकारी दी गई, बिस्तर पर पड़े पिता की आंखों में बरबस आंसू निकल पड़े। मुरली जायसवाल गरीबी में आइस्क्रीम बेच कर अपना व परिवार का जीवकोपार्जन कर रहे थे। जय प्रकाश जायसवाल भी पढ़ाई के साथ साथ पिता के साथ हाथ बंटाता था। 

पिता मुरली जायसवाल बताते हैं कि पढ़ने में काफ़ी होनहार छात्र था। इसी बीच दिमागी सन्तुलन बिगड़ जाने से अचानक गायब हो गया। गरीबी में काफ़ी खोजा गया पर नहीं पता चला । थक हार कर परिजन मृत मान कर उसे धीरे धीरे भूला दिया। पुत्र के गम में मां का भी देहान्त हो गया। इधर पिता मुरली जायसवाल भी बढ़ती उम्र के कारण कमजोर होते गए और उन्हें लकवा मार दिया। 

इसी बीच सात साल पूर्व अवधेश जायसवाल की मृत्यु हो गई। अवधेश को चार पुत्रियां हैं। आमदनी का कोइ स्रोत न होने से अवधेश की पत्नि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रसोईयां की नौकरी कर ली। 

इधर मंगलवार को जीआरपी जम्मू से जय प्रकाश के बारे में धीना थाने को जानकारी दी गई। जैसे ही ख़बर पिता मुरली जायसवाल को ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल के द्वारा दी गई तो पिता के आंखों से झर-झर आंसू टपकने लगा। उसे लेने के लिए प्रधान सुदामा जायसवाल 5 सितम्बर को जम्मू जा रहे हैं। इनके आने की खबर से गांव -घर के लोगों में काफी ख़ुशी देखी जा रही है। 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram.