आंगनबाड़ी बच्चों के बीच प्राचार्य ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जलाई अलख

आंगनबाड़ी बच्चों के बीच प्राचार्य ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जलाई अलख

सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार पांडे ने गोद लिए गए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं बच्चों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया |

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान 

सकलडीहा, चंदौली। विश्व में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।  


इसी क्रम में सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार पांडे ने गोद लिए गए सकलडीहा आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं बच्चों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों को तिरंगा एवं मिष्ठान वितरण कर उनका हौसला अफजाई किया गया। 


तत्पश्चात प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देश के प्रत्येक नागरिक को अपने तिरंगा एवं देश के प्रति दिल में भावना जागृत करने हेतु एवं देश के प्रति अपने कर्तव्य को लेकर जागरूक करने का कार्यक्रम किया गया।


 इस मौके पर डॉ. समीम राइम, डॉ दयानिधि सिंह, डॉ अभय कुमार वर्मा, भावना द्विवेदी, आदर्श जायसवाल, मुकुंद राय, सोनी, प्रिया, दीपशिखा इत्यादि लोग मौजूद रहे|


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram .