कोरांव पुलिस ने दो गांजा तस्करों को लेड़ियारी से गिरफ्तार जेल भेज दिया है। दोनों तस्करों के पास से दो किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ |
By: Purvanchal News, प्रयागराज। जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस ने दो गांजा तस्करों को लेड़ियारी से गिरफ्तार जेल भेज दिया है। दोनों तस्करों के पास से दो किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
प्रयागराज पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक यमुनापार एवं क्षेत्राधिकारी बारा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोरांव धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने कृष्णा कान्त मिश्र पुत्र विशम्भर नाथ निवासी सुभाष नगर कोरांव तथा कमलेश कुमार कोल पुत्र विक्रमादित्य कोल निवासी नथऊपुर जादीपुर कोरांव को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों तस्करों के पास से दो किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.