पूर्वांचल के बस्ती जनपद में आज सुबह अयोध्या से सावन के मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई | इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए |
![]() |
सांकेतिक फोटो |
बस्ती । पूर्वांचल के बस्ती जनपद में आज सुबह अयोध्या से सावन के मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। यह घटना जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा में हाइवे पर हुयी है।इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी श्रद्धालु महाराजगंज जनपद के रहने वाले हैं । स्थानीय लोगों ने मुताबिक ट्राली को किसी अज्ञात बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह बीच सड़क पर ही पलट गई। स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया।
जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। घायलों में चार की हालत चिंयाजनक बताई गयी है, जिन्हें जिला चिकित्सालय, बस्ती के लिए रेफर किया जा रहा है। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पर 45 श्रद्धालु सवार थे।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram .