उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दिल्ली (Delhi) में यमुना नदी (Yamuna River) में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर समेत पांच लोगों की डूबने से हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दिल्ली (Delhi) में यमुना नदी (Yamuna River) में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर समेत पांच लोगों की डूबने से हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
यहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों से समन्वय करते हुए इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।
नोएडा पुलिस ने कहा कि घटना में सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के रहने वाले अंकित सिंह (20), अर्पित (16), वीरेंद्र (23), ललित (20) और ऋतुराज श्रीवास्तव (20) की मौत हुयी है। इनके मुताबिक, “सभी लोग डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी में भगवान कृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए दिल्ली गए हुए थे। मूर्ति को विसर्जित करने के बाद नदी में नहाते समय जल स्तर अधिक होने के कारण वे सभी डूब गए। ”
सीएम ऑफिस से ट्वीट किया गया है कि मुख्यमंत्री योगी ने दिल्ली में यमुना नदी में यूपी के युवकों के डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों से समन्वय किया जाये और दुर्घटना में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था हो |
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.