UP Police ASI Answer Key 2022: यूपी पुलिस ASI भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें आंसर-की डाउनलोड

UP Police ASI Answer Key 2022: यूपी पुलिस ASI भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें आंसर-की डाउनलोड

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस एएसआई पदों (UP Police ASI Exam 2022) के लिए हुई भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है|

UP Police ASI Exam 2022

UP Police ASI Answer Key 2022: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस एएसआई पदों (UP Police ASI Exam 2022) के लिए हुई भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। वे कैंडिडेटे्स जिन्होंने इसकी परीक्षा दी हो, वे यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की (UP Police ASI Answer Key 2022) डाउनलोड कर सकते हैं। यह जान लें कि ये आंसर-की प्रोविजनल है,यदि आपको किसी सवाल पर ऑब्जेक्शन है तो एक तय समय के अंदर आवेदन करना होगा।  

यह है वेबसाइट जिससे करें आंसर-की डाउनलोड 


यूपी पुलिस एएसआई पदों की आंसर-की (UPPRPB UP Police ASI Answer Key 2022) डाउनलोड करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की ऑफीशियल वेबसाइट को चेक करना पड़ेगा।  ऐसा करने के लिए यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – uppbpb.gov.in

किसी प्रश्न पर आपत्ति का समय 26 अगस्त 2022 


ये भी जान लें कि यूपी पुलिस के इन पदों पर आपत्ति करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2022 है. अगर आपको किसी सवाल पर ऑब्जेकशन करना है तो आधिकारिक वेबसाइट से बताए गए प्रारूप में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।  अगवत हों कि इस परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2022 के दिन हुआ। 


ऐसे करें डाउनलोड UP Police ASI Answer Key 2022


1 - आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। 

2- यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा ‘Question Paper And Answer Key And Link For Inviting Objection’ इस पर क्लिक करें 

3- ऐसा करने पर जो नया पेज खुले उस पर अपने डिटेल्स डालें और सबमिट कर सकते हैं। 

4- इतना करते ही आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी। 

5- यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं। 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीति , हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक ? , भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram.