चन्द्रगुप्त यादव बनेंगे अतिरिक्त जिला जज परीक्षा में चौथा स्थान

चन्द्रगुप्त यादव बनेंगे अतिरिक्त जिला जज परीक्षा में चौथा स्थान

 पचखरी गांव निवासी पूर्व डीआईजी विजय सिंह के बड़े पुत्र चंदगुप्त यादव ने उच्च न्यायिक सेवाए परीक्षा 2020 में चौथा स्थान पाकर जिला ही नहीं पूर्वांचल का नाम रोशन किया है।
चंद्रगुप्त यादव

उच्च न्यायालय इलाहबाद द्वारा आयोजित उच्च न्यायिक सेवाएं परीक्षा 2020 का  परीक्षा फल 13 सितम्बर को निकला

By: दिवाकर राय, धीना, चंदौली |उच्च न्यायालय इलाहबाद द्वारा आयोजित उच्च न्यायिक सेवाएं परीक्षा 2020 का  परीक्षा फल 12 सितम्बर को निकला। जिसमे चंदौली जनपद के पचखरी गांव निवासी पूर्व डीआईजी विजय सिंह के बड़े पुत्र चंदगुप्त यादव ने चौथा स्थान प्राप्त किया। उनके इस सफलता पर गांव में हर्ष व्याप्त है। श्री चंद्रगुप्त ने चन्दौली सहित पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन किया है।

चन्द्रगुप्त यादव की प्राथमिक से इंटर की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय कलकत्ता से हुई । वहीं एलएलबी की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त करके उच्च न्यायिक सेवाएं की परीक्षा 2020 की परीक्षा में प्रथम बार शामिल हुए।जिसका परिणाम 12 सितम्बर को निकल गया, जिसमें जनरल कटेगरी में चौथा स्थान मिला|

 श्री चंद्रगुप्त अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते उन्होंने बताया की माता पिता शिक्षा में मेरी हमेशा मदद करते रहे । उनके मदद से ही आज मुझे यह स्थान मिला है। पूर्व ग्राम प्रधान विनोद यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ,विजय यादव,सुरेश यादव सहित अन्य ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही लोंगों में मिष्ठान बांट कर खुशी व्यक्त किया गया।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.