जम्मू जेल में 22 वर्ष से बंद मुरली जायसवाल का पुत्र जय प्रकाश जायसवाल तकनीकी कारणों से अभी अपने घर नहीं आ पायेगा|
![]() |
जम्मू GRP प्रभारी से वार्ता करते सुदामा जायसवाल |
By- दिवाकर राय धीना, चंदौली। जम्मू जेल में 22 वर्ष से बंद मुरली जायसवाल का पुत्र जय प्रकाश जायसवाल तकनीकी कारणों से अभीअपने घर नहीं आ पायेगा।
विदित हो कि कई वर्ष पूर्व जय प्रकाश जायसवाल जो दिमागी हालत से ठीक नहीं होने के कारण किसी तरह से जम्मू पहुंच गया था।वहां जय प्रकाश को जम्मू रेलवे पुलिस द्वारा25आर्म्स एक्ट में चालान कर जेल भेंज दिया गया |
जम्मू जीआरपी द्वारा 20 दिन पूर्व धीना थाने को जानकारी दी गई कि यह शख्स पिछले 22साल से जेल में बंद है। धीना पुलिस द्वारा यह जानकारी कमालपुर ग्राम प्रधान व व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुदामा जायसवाल सहित परिजनों को दी गई। जिसपर 6 सितम्बर को सुदामा जायसवाल जम्मू पहुंचे।
जहां जम्मू जीआरपी ने बताया कि बाइस साल पहले यह शख्स ए के फोर्टी सेवेन की 34 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ाया था जिसे पुलिस ने मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया था।
इस बीच जय प्रकाश जायसवाल का आधार कार्ड 2014में घर पर आया था। जिससे परिजनों को यह उम्मीद बनी थी कि जय प्रकाश जायसवाल जिन्दा है।
माली हालत ठीक न होने के कारण परिजन खोज नहीं पाए। जम्मू सिविल जज ने इस बीच डाक्टरों का पैनल बनाकर उनकी जांच कराई। पता चला कि वह मानसिक रोग से पीड़ित है। ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल ने बताया कि कानूनीविद से पूछने पर बताया गया कि इस केश में अधिकतम तीन साल की सजा का प्रावधान है, पर अब तक यह 22 साल जेल में व्यतीत कर चुके हैं।
उन्होंने यही सोच कर अपने वकील से बात कर कमिश्नर जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश, पुलिस अधीक्षक रेलवे, जीआरपी थाना प्रभारी जम्मू, सुप्रीटेंडेंट जिला जेल अमफाला को पार्टी बना कर जम्मू हाईकोर्ट मे याचिका दाखिल कर दिया। अब देखना है कि हाईकोर्ट क्या निर्णय लेता है?
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.