किसानों के हित के लिए काम कर रही BJP : स्वतंत्र देव सिंह

किसानों के हित के लिए काम कर रही BJP : स्वतंत्र देव सिंह

प्रदेश जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार की दोपहर कर्मनाशा नदी में लगे चारी पम्प कैनाल का निरीक्षण किया |

कर्मनाशा नदी में लगे चारी पम्प कैनाल का निरीक्षण किया
धीना, चन्दौली। प्रदेश जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार की दोपहर कर्मनाशा नदी में लगे चारी पम्प कैनाल का निरीक्षण किया।मौके पर कैनाल से टेल तक पानी न पहुंचने के किसानों के शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाया। वही अधिकारियों को चेताया कि किसी भी कीमत पर किसानों को टेल तक पानी नहीं पहुंचाया जाए।


उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए करोड़ो रुपए के लागत से चारी पम्प कैनाल का निर्माण कराया गया है।बावजूद किसानों को टेल तक पानी नहीं मिल पाना काफी लापरवाही है।जब किसानों को टेल तक पानी नहीं मिल पा रहा है तो कार्रवाही के लिए तैयार रहे।भाजपा किसानों के हित के लिए काम कर रही है।किसानों को टेल तक पानी पहुंचाना काफी जरूरी है।

सिंचाई विभाग के अधिकारी पम्प कैनाल को नियमित चलाने का काम करे।इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, एसडीओ बृजेश कुमार, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, महेंद्र सिंह, राणाप्रताप सिंह, राजेश सिंह, इंदल सिंह बाबा,मृत्युंजय सिंह दीपू, भगवती त्रिपाठी, सुमन्त सिंह अन्ना, सुनील यादव,संतोष सिंह, बब्बू दुबे, ट्विंकल सिंह, रामआसरे, मोती मौर्या आदि रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram.