इंटौजा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पार्षद ने
उसे झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया
लखनऊ। जनपद के इंटौजा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पार्षद ने उसे झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में थाने में एक तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल यह मामला है मोहाना गांव का, जहां एक पीड़ित महिला द्वारा थाना में दी गई तहरीर में बताया गया कि पार्षद समीर वर्मा ने उसे पहले झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसका चार साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। समीर पर उसने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का आरोप भी महिला ने लगाया है। वहीं, पार्षद ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की ओर से जो तहरीर मिली है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।