आशुतोष तिवारी नामक जिस छात्र ने आत्म हत्या की है, वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र नहीं है और फीस वृद्धि से भी कोई सम्बंध नहीं है |
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ. जया कपूर ने बताया कि आशुतोष तिवारी नामक जिस छात्र ने आत्म हत्या की है, वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र नहीं है और फीस वृद्धि से भी कोई सम्बंध नहीं है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ. जया कपूर ने बताया है कि वह ताराचंद छात्रावास में अवैध रूप से रहता था। उन्होंने बताया कि वह छात्र कुलभास्कर आश्रम डिग्री काॅलेज का छात्र था और अवैध ढंग से ताराचंद छात्रावास में रहता था। पुलिस प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। अंत में उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण का फीस वृद्धि से कोई सम्बन्ध नहीं है।