डीएम चंद्र विजय सिंह ग्राम पंचायतों की समस्याओं के समाधान को लेकर काफी संजीदा है | उन्होंने ग्राम प्रधानों से ग्राम पंचायत स्तर के पांच मूलभूत सुझाव ऑनलाइन माँगा है |
![]() |
डीएम सोनभद्र चंद्र विजय सिंह |
सोनभद्र ।डीएम चंद्र विजय सिंह ग्राम पंचायतों की समस्याओं के समाधान को लेकर काफी संजीदा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से ग्राम पंचायत स्तर के पांच मूलभूत सुझाव ऑनलाइन माँगा है।
डीएम शिकायतों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम समाधान दिवस का आयोजन करने पर भी जोर दे रहे हैं। इन दिवसों में जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं एवं उसका निस्तारण मौके पर ही किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में ऐसी समस्यायें जो सार्वजनिक है उसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है उन समस्याओं के निस्तारण एवं ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने पहल की है।
डीएम ने सभी 10 विकास खण्ड के सभी 629 ग्राम पंचायतों से प्राथमिकता के आधार पर पांच-पांच सुझाव आमंत्रित किए हैं। गूगल फॉर्म के लिंक के माध्यम से सभी प्रधानों को सुझाव के लिए भेजा गया है। ग्राम प्रधान उस लिंक पर अपनी सुझाव 25 सितम्बर तक शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया है कि उन प्राप्त सुझाव को संकलित कर उसको श्रेणी वार विभाजित किया जाए। उसके उपरांत ग्राम प्रधानों की बैठक आहूत कर उस बैठक में इस पर ग्राम प्रधानों से विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा इसका समाधान किया जाएगा।
ग्राम पंचायत स्तर पर सभी विभाग के कार्य को असली जामा पहनाने का कार्य ग्राम प्रधान के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जाती है। ग्राम पंचायत जितनी सशक्त होगी सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर उतनी पारदर्शिता से लागू हो पाएंगी। शासन की प्राथमिकता है कि जो भी योजना लाभार्थियों को दी जा रही है, पूरी पारदर्शिता से लाभार्थी तक पहुंचे। डीएम के निर्देश पर ’मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’ ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter. 👉 Instagram 👉 Teligram.