उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ इकाई बरहनी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अध्यक्ष अच्युतानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी रामआसरे से मिला और उन्हें निम्न समस्याओं से अवगत कराया गया |
छह सूत्रीय समस्याओं से अवगत कराते शिक्षक संघ मंडल
By : दिवाकर राय. धीना | उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ इकाई बरहनी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अध्यक्ष अच्युतानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी रामआसरे से मिला और उन्हें निम्न समस्याओं से अवगत कराया गया।
समस्याएं अग्रलिखित रहीं :-
1 - प्रतिकर अवकाश मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज किया जाए
2 - सत्र 2020< 21 व 2021 -22 में कार्य कर चुके शिक्षक संकुल का मानदेय दिया जाए
3 - 5 महीने बीतने के बाद भी विद्यालय पर पुस्तक वितरण नहीं हो पाई है पुस्तक वितरण की व्यवस्था विद्यालय स्तर तक की जाए
4- ग्रेच्युटी विकल्प फार्म बीआरसी स्तर से भरवाया जाए
5- 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त शिक्षकों का पेंशन भुगतान कराया जाए
6- जीपीएफ पासबुक वार्षिक लेखा विवरण बीआरसी स्तर से अपडेट कराया जाए
उपरोक्त समस्याओं पर खंड शिक्षा अधिकारी द्धारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल से हुई वार्ता में अध्यक्ष के द्वारा सभी समस्याओं के निराकरण हेतु खंड शिक्षा अधिकारी का अभिवादन किया गया।
जिला प्रभारी मीडिया से बलराम पाठक ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन बराबर तत्पर रहेग। अध्यापकों की समस्याओं को संगठन प्रमुखता से लेता है और सक्षम अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत करता है, इसलिए सभी शिक्षक बंधुओं से निवेदन है कि कोई भी समस्या हो संगठन को अवश्य ही अवगत कराते रहें।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, ब्लॉक कोषाध्यक्ष गोपाल खरवार, संतोष कुमार ब्लॉक मंत्री संजय कुमार आलोक कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।