Chandauli News | पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा के विज्ञान शिक्षक वारिज कपूर ने एक बार फिर किया जनपद का नाम रोशन

Chandauli News | पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा के विज्ञान शिक्षक वारिज कपूर ने एक बार फिर किया जनपद का नाम रोशन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा के विज्ञान शिक्षक वारिज कपूर ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है | शिक्षक दिवस पर सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में उनके अभिनव प्रयोगों के लिए सम्मानित किया गया |

सकलडीहा डायट प्राचार्य एवं सभी प्रवक्ताओं की उपस्थिति में
 
प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान किया गया
चंदौली। जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा, नियमताबाद के विज्ञान शिक्षक वारिज कपूर ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षक दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा के सभागार में डायट प्राचार्य एवं सभी प्रवक्ताओं की उपस्थिति में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में उनके अभिनव प्रयोगों के लिए, वेबसाइट डिजाइनिंग, बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए एवं कोरोना काल में ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक शिक्षा की पहुंच बनाने के लिए एससीईआरटी लखनऊ द्वारा प्रदत आईसीटी राज्य पुरस्कार विगत 3 वर्षों (2019-20,2020-2021,2021-22) का प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान किया गया |

विज्ञान शिक्षक एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियर वारिज कपूर लगातार पांच बार इस उपलब्धि को हासिल करने वाले प्रदेश के कुछ चुनिंदा शिक्षकों एवं जिले के प्रथम शिक्षक भी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नियमताबाद मनोज कुमार यादव, सभी एसआरजी, एआरपी एवं विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनको बधाई दी एवं ब्लॉक इस उपलब्धि के बाद हर्ष व्याप्त है | 

 शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर उन्होंने अपनी सभी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया और अपने सम्मान को अपने माता-पिता की याद में समर्पित कर दिया|

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.