Lucknow Crime News : ठेकेदार का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला

Lucknow Crime News : ठेकेदार का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला

गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया । कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है| 

👉सुसाइड नोट में एक महिला अधिशाषी अभियंता पर दुष्कर्म और प्रताड़ित  करने का आरोप

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ठेकेदार का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया । पुलिस को जांच में कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी में तैनात एक महिला अधिशाषी अभियंता पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।


 खबर है कि शिप्रा अपार्टमेंट में रहने वाले 41 वर्षीय ठेकेदार प्रशांत विजय सिंह की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की ऊब उसे पुलिस की प्राथमिक जांच में जो जानकारी मिली है, वह चौकाने वाली निकली। पीडब्ल्यूडी में तैनात महिला अधिशाषी अभियंता ने सात माह पूर्व ठेकेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वह जेल गए थे।


आरोप है कि जेल से छूटने के बाद भी महिला ठेकेदार से रुपयों की डिमांड कर रही थी। पैसा न मिलने पर उसका घर बर्बाद करने की धमकी दे रही थी। जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठा लिया।

 



गोमतीनगर विस्तार प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ठेकेदार के घरवालों सेे अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सुसाइड नोट के तथ्यों समेत कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कराई जाएगी।


उधर, पुलिस उपायुक्त प्राची सिंह ने बताया कि प्रशांत विजय सिंह के खिलाफ गाजीपुर थाने में दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। एक माह पहले जमानत से रिहा होने के बाद वह काफी तनाव में चल रहे थे, इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.