Goods Train Derailed | मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतरे, दिल्ली हावड़ा मार्ग पर कई ट्रेनों के मार्ग बदले |

Goods Train Derailed | मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतरे, दिल्ली हावड़ा मार्ग पर कई ट्रेनों के मार्ग बदले |

Train Accident News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर एक मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतर जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तित कर दिया गया है| 

हाजीपुर/ सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर एक मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतर जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तित कर दिया गया है।  


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार के मुताबिक पंडित दीनदयाल जंक्शन-गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर सुबह 6:20 पर मालगाड़ी के 20 बैंगन पटरी से उतर गया।  इसके चलते अप डाउन  और रिवर्सल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप्प हो गया। उन्होंने बताया कि रेल खंडों को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है और दिल्ली हावड़ा के बीच चलने वाली गाड़ियों  के मार्ग में परिवर्तित कर चलाया जा रहा है।
  
सीपीआरओ ने बताया कि 20 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12382 नई दिल्ली हावड़ा एक्सप्रेस वापस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी।  फिर यहां से परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन -पटना- झाझा के रास्ते चलेंगी।  वहीं वाराणसी से 21 सितंबर को प्रस्थान  करने वाली 13554 वाराणसी आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक सामापन  सैयदराज़ा  स्टेशन पर होगा। यहां से वापस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी। 

 



 21 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रस्थान करने वाली 0338 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन- गया पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन पुसौली स्टेशन पर किया जाएगा। यहां से ट्रेन वापस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जाएगी जंक्शन जाएगी। इसी तरह पटना से कई सितंबर को प्रचार करने वाली 13249 ऑब्लिक 13250 पटना भभुआ रोड का आंशिक समापन और प्रारंभ सासाराम स्टेशन से किया जाएगा। 


 बिखरे पड़े मालगाड़ी के पहिये Photo-PNP

 श्री कुमार ने बताया कि हावड़ा से 20311 हावड़ा -कालका एक्सप्रेस, 13009 हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश  एक्स्प्रेस और साथ ही सियालदह से 21 प्रस्थान करने वाली  सियालदह -अजमेर एक्सप्रेस का मार्ग किया जा रहा है।  जनसंपर्क अधिकारी सीपीआरओ ने बताया कि 20 सितंबर को 12311 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस और 12307 हावड़ा जोधपुर मार्ग गया-पंडित दीनदयाल जक्शन के रास्ते चलाया जा रहा है।
 


जबकि  बीकानेर से 20 सितंबर को परेशान करने वाली 12802 बीकानेर सियालदह  एक्सप्रेस का परिचालन में मार्ग परिवर्तित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन- पटना - झाझा रास्ते चलाया जा रहा है। वहीँ वहीँ डाउन दिशा की  बिकानेर से प्रस्थान करने वाली  12260 ट्रेन  बीकानेर- सियालदह का परिचालन परिवर्तित्त मार्ग पंडित दिन दयाल उपाध्याय पटना-बख्तियारपुर - राजगीर - तिलैया रास्ते हो रहा है।   


  नई दिल्ली से 20 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 12350 नयी दिल्ली - गोण्डा एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव कर 
 उसे पंडित दीनदयाल जंक्शन-पटना होकर चलाया रहा है।  20 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान 12350 नई दिल्ली एक्सप्रेस को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पटना क्यूल के रास्ते। 


 आनंद विहार से प्रस्थान करने वाली 12444 आनंद विहार हल्दिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पटना झाझा के रास्ते चलाया जा रहा है जबकि जम्मू तवी से 19 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 13152 जम्मू तवी कोलकाता एक्सप्रेस वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी यहां से ट्रेन परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पटना झाझा के रास्ते चलेगी। 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.