Crime News : कानपुर में लड़कियों के छात्रावास में एक कर्मचारी द्वारा लड़कियों केअश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है | पुलिस ने वीडियों बनाने वाले कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है |
![]() |
ACP दिनेश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए Photo_ANI |
कानपूर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सांई निवास हॉस्टल में एक कर्मचारी द्वारा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस खबर के बाद कालेज हड़कंप मच गया है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है।
जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया है , उस मोबाइल को कब्जे में लेने के बाद उसे जाँच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि तथ्यों के आधार पर जाँच की जाएगी।
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में लड़कियों के सांई निवास हॉस्टल में एक कर्मचारी द्वारा लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद पोलिस एक्शन में आ गयी है। पुलिस ने तत्काल उस कर्मचारी के खिलाफ रावतपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी। वीडियो बनाने वाले कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू हो गया। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उसे कब्जे में लेने के बाद जाँच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है।
![]() |
इसी थाने में दर्ज हुआ है मुकदमा, Photo_ANI |
पुलिस ने कहा है कि तथ्यों के आधार पर जाँच की जाएगी। ACP दिनेश कुमार ने मीडिया को बताया कि ," कर्मचारी को हिरासत में लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।"