Road Accident | श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी , 20 घायल

Road Accident | श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी , 20 घायल

 कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही टैंकर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई , इसमें सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 


कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र में  तेज रफ्तार से आ रही टैंकर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली  पलट गई , इस ट्रैक्टर ट्राली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र के  कोर्रा सादात गांव के  करीब 35 श्रद्धालु शुक्रवर की रात शीतला धन कड़ा गंगा स्नान एवं मां शीतला देवी के दर्शन पूजन के लिए निकले थे। तभी कानपूर प्रायगराज राष्ट्रीय राज मार्ग में अजुहा क़स्बा से आगे ससुर खदेरी नदी पुल के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही रेज रफ्तार टैंकर  ने टैंकर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में  ट्रैक्टर ट्राली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।
 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram.