बड़ी खबर : बाबू जगजीवन राम के बाद कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे

बड़ी खबर : बाबू जगजीवन राम के बाद कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हो गए | बाबू जगजीवन राम के बाद कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष बने हैं|  

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, 8000 से ज्यादा वोट मिले
कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे

👉तकरीबन 25 साल बाद हुए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को हराया 

नयी  दिल्ली।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। बताया जाता है कि तकरीबन 25 साल बाद हुए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्होंने शशि थरूर को हराकर जीत हासिल की है। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निवार्चक मंडल के 9,500 से ज़्यादा सदस्यों ने सोमवार को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग की थी। मर्दन के अब्द आज हुए मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7 से ज्यादा वोट मिले हैं। जबकि शशि थरुर को लगभग 1800 वोट ही मिल पाए हैं।


गौरतलब है कि  कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर चुनाव में आमने-सामने थे। अध्यक्ष पद का चुनाव ऐसे समय हो रहा है जब राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा पर हैं। करीब 25 साल बाद ऐसा होने जा रहा है जब कांग्रेस पार्टी का कोई अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर से बनेगा।


बता दें कि श्री खड़गे 51 साल बाद कांग्रेस पार्टी के दूसरे दलित अध्यक्ष हुए हैं। इससे पहले बिहार स्टेट के बाबू जगजीवन राम 1970 से 1971 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे । साल 1970 में बाबू जगजीवन राम आजादी के बाद कांग्रेस के पहले दलित अध्यक्ष बने थे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.