जिले ही नहीं पूर्वांचल की सियासत में दशकों तक प्रभावशाली रहे दिग्गज समाजवादी नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र सिंह का 82 वर्ष की उम्र में शनिवार को बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान अन्तिम सांस ली |
![]() |
समाजवादी नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र सिंह (82 वर्ष ) का निधन |
👉 निधन की जानकारी पाते ही सभी दलों के नेताओं व क्षेत्रीय लोगों ने अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े
👉 दशकों तक अपने सियासत का सिक्का चलाया, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर के रहे बेहद करीबी
चंदौली। जिले ही नहीं पूर्वांचल की सियासत में दशकों तक प्रभावशाली रहे दिग्गज समाजवादी नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र सिंह का 82 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। सदर ब्लॉक के जसुरी गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे।
उन्होंने बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान अन्तिम सांस ली। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से पैतृक गांव जसुरी लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन को क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। उनके निधन की जानकारी पाते ही सभी दलों के नेताओं के साथ क्षेत्रीय लोगों ने पैतृक गांव जाकर श्रद्धांजलि दी। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने भी आवास पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके बाद उनके शव को चंदौली बबुरी रोड स्थित उनकी मड़ई पर लाया और तत्पश्चात उनके शव को सदर ब्लॉक चंदौली में श्रद्धा-सुमन व अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। वहां ब्लॉक कर्मियों के साथ ही जनपद के विभिन्न इलाकों से आए समर्थकों ने अंतिम विदाई दी। वीरेंन्द्र सिंह का अन्तिम संस्कार मोक्षतीर्थ मणिकर्णिकाघाट पर किया गया।
अन्तिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अन्तिम यात्रा में गाड़ियों का तांता लगा रहा। गांव से लेकर घाट तक दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी। अन्तिम यात्रा में विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के अंबरीश सिंह भोला, विधायक रमेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख सुड्डू सिंह, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
![]() |
मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार |
चिरईगांव से लड़े थे विधान सभा का चुनाव, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर के रहे बेहद करीबी
जनपद में 'प्रमुख जी' नाम से प्रसिद्ध रहे वीरेन्द्र सिंह पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर के बेहद करीबी रहे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी खूब पटती थी। पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र सिंह ने चंदौली सदर ब्लाक पर दशकों तक अपने सियासत का सिक्का चलाया। खुद भी लंबे समय तक ब्लाक प्रमुख रहे और पत्नी, बहू और बेटे की झोली में भी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी रखी। इनकी गरीबों में भी अच्छी पकड़ रही। उनका सपा और भाजपा,कांग्रेस तीनों दलों में गहरी पैठ थी। सभी दलों के बड़े नेताओं से बेहद अच्छे संबंध थे।
1996 में सपा के टिकट पर वीरेन्द्र सिंह चिरईगांव से विधान सभा का चुनाव लड़े। लेकिन जीत से कुछ कदम दूर रह गए। मुगलसराय विधान सभा सीट पर विधानसभा और जनता पार्टी के टिकट पर जिले के संसदीय सीट से भाग्य आजमाया लेकिन सफलता नहीं मिली। इनके कई चेलों की भी राजनीति में अच्छी पकड़ रही। इनके नक्शे कदम पर चलकर ही बरठी गांव के रहने वाले स्व. शिवकुमार उर्फ़ लोदी सिंह ने सकलडीहा के ब्लॉक प्रमुख बने थे।