Chhath Pooja : गोमती तट छठ घाट पर सूर्य षष्ठी पूजा में आज शामिल होंगें मुख्यमंत्री योगी

Chhath Pooja : गोमती तट छठ घाट पर सूर्य षष्ठी पूजा में आज शामिल होंगें मुख्यमंत्री योगी

Lucknow MahaParv Chhath-2022  | गोमती तट स्थित छठ घाट पर आज रविवार को होने वाली सूर्य षष्ठी पूजा में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी भी अपनी सहभागिता निभाएंगे |

 छठ घाट पर सूर्य षष्ठी पूजा में आज शामिल होंगें मुख्यमंत्री योगी   

लखनऊ। यूपी की राजधानी के गोमती तट स्थित छठ घाट पर आज रविवार को होने वाली सूर्य षष्ठी पूजा में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी भी अपनी सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित होने वाले समारोह का उद्घाटन भी सीएम करेंगे। यह जानकारी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने दी है। इस मौके पर सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।


श्री राय ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री के रविवार को शाम चार बजे पूजा स्थल पर पहुंचने की संभावना है। वह सूर्यदेव को अर्घ्य भी देंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार में उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, जल शक्तिमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकस मंत्री ए.के. शर्मा सहित अन्य कई मंत्रियों के समारोह में शामिल होने की पूरी संभावना है।


उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, बैंक अधिकारी, चिकित्सकों सहित अन्य का सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूजा दूसरे दिन सोमवार को भी होगी, जिसमें भी काफी भक्तों  के शामिल होने की संभावना हैं ।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.