विकास क्षेत्र बरहनी के अमड़ा ग्राम सभा के अंतर्गत समाजसेवी संजय सिंह ( 52वर्ष) की रविवार की रात्रि आकास्मिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई |
![]() |
अपने दरवाजे चारपाई बैठे मृत समाज सेवी संजय सिंह - फाइल फोटो |
By - Diwakar Rai / धीना, चंदौली | विकास क्षेत्र बरहनी के अमड़ा ग्राम सभा के अंतर्गत समाजसेवी संजय सिंह ( 52वर्ष) की रविवार की रात्रि आकास्मिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आजादी के समय से ही श्री रामलीला समिति अमङा की तरफ से रामलीला कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
श्री सिंह श्रीराम लीला समिति अमड़ा के अध्यक्ष पद पर विराजमान रहे। उनकी ख्याति एवं जन सेवा की भावना ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों के दिल में जगह बना ली थी। उनका जाना गांव, क्षेत्र एवं समिति के लिए अपूरणीय क्षति है, जो कभी पूरा नहीं किया जा सकता है |
रविवार की रात्रि एकाएक संजय सिंह 52वर्ष के सीने मेँ दर्द हुवा परिजन इलाज हेतु अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी बीच उनकी ह्रदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गयी | रामलीला में रामायण गायन एवं एकता की मिसाल कायम रखते थे। ग्रामसभा अमङा के नागरिकों ने अपना सच्चा मार्गदर्शक खो दिया है।
इस अवसर पर सोमवार को आयोजित शोक सभा में बलराम पाठक अनिल सिंह शिवानंद सिंह मुन्ना डॉ० समर बहादुर सिंह मृत्युंजय सिंह विनोद सिंह अंकित सिंह राजू सिंह त्रिभुवन सिंह धर्मेंद्र सिंह यशवंत पाठक अर्जुन सिंह महंत सिंह पवन सिंह सोनू सिंह संतोष सिंह शिव बच्चन सिंह दयाशंकर नीरज सिंह वेद प्रकाश सिंह अरविंद सिंह रमेश सिंह अशोक सदन शर्मा विशाल सिंह नामवर सिंह गुड्डू गोङ समिति के सभी सदस्य तथा ग्राम वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया एवं आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किये |
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter. 👉 Instagram 👉 Teligram.