नीतीश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक किया घोषित

नीतीश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक किया घोषित

अब बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में एक दिन का राजकीय शोक व्यक्त किया है | इसके पूर्व CM योगी ने नेताजी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया |  

पटना। CM योगी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से करने की घोषणा की गयी है। अब बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में एक दिन का राजकीय शोक व्यक्त किया है। 


Also Read : 






समाजवाद का चमकता सूरज अस्त हो गया। सपा के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव मेदांता हॉस्पिटल में आज सुबह नेताजी ने अंतिम सांस ली। CM योगी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 


उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। वहीं अब बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्य में एक दिन का राजकीय शोक व्यक्त किया है। सपा के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव दुनिया को अलविदा बोल चले गए। मेदांता में आज सुबह नेताजी ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही चोरों तरफ शोक की लहर दौड़ गयी। उनके समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता गम में डूब गए हैं।


धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव आज हम सभी को अलविदा कह गए। उन्होंने आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल आखिरी सांस ली।  यूपी में 3 दिवसीय शोक की की घोषणा की गई है। वही कोई अपनी आखों पर यकीन नही कर पा रहा है कि अब हम सब के बीच नेता जी नही रहे।  उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक का माहौल हैं।  इस बीच उत्तर प्रदेश में उनके निधन के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय राजकीय शोक का एलान किया हैं।

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में नितीश सरकार ने भी नेता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की हैं. मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया.

गौरतलब है कि नेता जी काफी समय से नेता जी का बीपी अनियंत्रित चल रहा था। मुलायम सिंह यादव की देख रेख लगातार चिकित्सक कर रहे थे। नेता जी के फेफड़े में समस्या के चलते सांस लेने में तकलीफ होत्ती रही। ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर का सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी किडनी में दिक्कत के चलते डायलिसिस भी की गई थी।  जीवन रक्षक दवाओं के जरिए बीपी में सुधार हो रहा था जो काफी नहीं था। डाक्टर्स उन्हें हाई एंटीबायोटिक की डोज दे रहे थे। 


 मुलायाम सिंह की हेल्थ अपडेट को लेकर मेदांता अस्पताल लगातार बुलिटिन जारी कर रहा था। उनके सर्थकों और तमाम वरिष्ठ नेताओं का मेदांता अस्पताल के बाहर तांता लगातार लगा रहा। ऐसे मे कोई यह यकीन नहीं कर पा रहा कि नेता जी अब हम सब के बीच नही रहे। 


आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से उनका इलाज मेदांता में  चल रहा था। अंतिम समय तक देश भर में नेता जी के लिए लगातार दुआएँ प्रार्थनायें की जा रही थी देश के अलग- अलग हिस्से में समर्थक उनके लिए हवन व पूजन करते रहे। 



 सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.