ईद मिलादुन्नावी का पर्व अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया

ईद मिलादुन्नावी का पर्व अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया

ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाह हो अलैहे वसल्लम के वफात यानि की दुनियां में आने की खुशी में मनाया जाता है।

फोटो -इनायतपुर मेँ  जुलुस निकालते मुस्लिम बंधु

 By-Diwakar Rai चंदौली धीना धीना थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाह हो अलैहे वसल्लम के वफात यानि की दुनियां में आने की खुशी में मनाया जाता है।


मुस्लिम बन्धुओं द्वारा कुरानखानी,सिरनी व मस्जिदों में जस्न ए मिलाद का प्रोग्राम मुनक्कीद किया गया। क्षेत्र के इनायतपुर,नौरंगाबाद, ढोढिया, डेढ़गांवा,इमिलिया,नूरी, अवही,हिनौता, रैथl, कमालपुर,पहाड़पुर,हेतमपुर आदि गांवों में बारावफात मनाया गया। वहीं ढोढिया,नौरंगाबाद,इनायतपुर में जुलूस निकाला गया। 


जिसमें अकीदत मंदों द्वारा सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा, पत्ता पत्ता फूल फूल या रसूल या रसूल के नारे लगाए जा रहे थे। इस्लामिक झंडों के साथ साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लोग साथ लिए चल रहे थे। इस दौरान सब्बीर अहमद,सरफुद्दीन, वकील अहमद, आलम शाह, मोहासिन अंसारी, आफताब आलम, इरफ़ान,नौशाद,शमशाद,मेराज, यूनुस अंसारी, मुर्तजा,मुनव्वर, मजीद सहित काफी लोग मौजूद रहे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.