भारतीय मानव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने भानु प्रताप बिन्द

भारतीय मानव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने भानु प्रताप बिन्द

भारतीय मानव समाज पार्टी की बैठक में धानापुर महराई निवासी भानु प्रताप बिन्द को सर्वसम्मति से पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया | 

माल्यार्पण करते जिला प्रभारी अशोक सिंह।

By - Diwakar Rai | धीना,चंदौली | भारतीय मानव समाज पार्टी की बैठक बुधवार को उमाशंकर श्रीवास्तव के आवास अवही पर सम्पन्न हुआ।इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द के निर्देश पर धानापुर महराई निवासी भानु प्रताप बिन्द को सर्वसम्मति से पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वही कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


जिलाध्यक्ष भानु प्रताप बिन्द ने कहा कि पार्टी गरीबों, बेसहारो, मजलूमों को साथ लेकर चलने का काम करती है।कार्यकर्ताओ के बल पर बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ी जाती है।कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ के हड्डी होते है।कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के लिए कोई भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटा जाएगा।बिना संघर्ष के कोई भी समस्या का निदान नहीं हो सकता है।


पार्टी ने हम पर जो भरोसा करके जिम्मेदारी देने का काम किया है।उसके लिए ईमानदारी से कार्य कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा।कार्यकर्ताओ के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगामी चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराया जाएगा।


इस मौके पर जिला प्रभारी अशोक सिंह, विमल कुमार, मुरली सिंह, फौज बिहारी बिन्द, उमाशंकर श्रीवास्तव, दुर्गा लाल, रजिंदर बिन्द, गोपाल यादव, शिव जी बिन्द, गोरख बिन्द, शशि कन्नौजिया आदि रहे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram`