सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाजुक है | मेदांता अस्पताल में चल रहे नेताजी के इलाज को लेकर दूसरा स्वास्थ्य बुलेटिन जारी हुआ |
![]() |
समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाजुक |
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाजुक बना हुआ है। मंगलवार को मेदांता अस्पताल में चल रहे नेताजी के इलाज को लेकर दूसरा स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया गया है। अस्पताल में अखिलेश यादव नेताजी के हालचाल के लिए लगातार बने हुए हैं।
Also Read :
मेदांता अस्पताल ने आज मुलायम सिंह यादव का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि अभी भी उनकी तबीयत नाजुक है, लेकिन स्थिर बनी हुई है। वह इंटेंशिव केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।
इस समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल में लगातार बने हुए हैं। वह लगातार डॉक्टरों से नेताजी के स्वास्थ की जानकारी ले रहे हैं। उनके अलावा शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव और धर्मेंद्र यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। वहीं मना करने के बावजूद नेताजी के तमाम समर्थक और समाजवादी नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं।
बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है। बीते तीनों दिनों से उनकी हालत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गयी। इस बीच उनके जल्द स्वस्थ कामना को लेकर देशभर में दुआएं और पूजा-हवन किये जा रहे हैं।